logo-image

1 फरवरी को आम बजट, 31 जनवरी को पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण: सूत्र

सूत्रों के मुताबिक वित्त वर्ष 2017-18 के लिए आम बजट 1 फरवरी को और आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी को पेश किया जाएगा।

Updated on: 03 Jan 2017, 01:32 PM

नई दिल्ली:

वित्त वर्ष 2017-18 के लिए आम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक आम बजट 1 फरवरी जबकि आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी को संसद में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि केंद्रीय बजट हर बार 28 या 29 फरवरी को पेश किया जाता रहा है।

सूत्रों की मानें तो इस बार वित्त वर्ष 2017-18 के लिए आम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा और संसद में बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। साथ ही इस बार रेल बजट अलग से पेश नहीं किया जाएगा। रेल बजट इस बार आम बजट में ही सम्मिलित किया जाएगा।