logo-image

दंगल गर्ल गीता फोगाट अब 'नच बलिए 8' में अपने बलिए संग दिखाएंगी नच का जलवा!

डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है।वो कोई और नहीं बल्कि पिछले दिनों दंगल से चर्चा में वापस आईं रेसलर गीता फोगाट हैं जो अपने पति पवन कुमार के साथ डांस रिएलिटी शो में शामिल हो सकती हैं।

Updated on: 16 Feb 2017, 11:48 AM

नई दिल्ली:

डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। नच बलिए के नये सीजन के लिए सेलिब्रिटी जोड़ियों के नाम सामने आने लगे हैं। खबर है कि इस बार इस शो में एक रेसलर भी ठुमके लगाती नजर आयेंगी। वो कोई और नहीं बल्कि पिछले दिनों दंगल से चर्चा में वापस आईं रेसलर गीता फोगाट हैं जो अपने पति पवन कुमार के साथ डांस रिएलिटी शो में शामिल हो सकती हैं।

रेसलिंग से देश का नाम रोशन करने वाली गीता फोगाट अब अपने डांस का जौहर भी दिखाती दिखेंगी। गीता और उनके पति पवन कुमार को शो में शामिल होने के लिए ऑफर दिया गया है। हाल ही में वह कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में भी मेहमान बनकर शामिल हो चुकी हैं। शो में उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ हिस्सा लिया था।

यह भी पढ़ें- देखें 'तारे जमीन पर' के ईशान यानि दर्शील सफारी का नया अवतार, बड़े पर्दे पर इस फिल्म से कर रहे हैं वापसी

'नच बलिए 8' के लिए अब तक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, कॉमेडियन भारती सिंह और बॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया, करन पटेल और उनकी पत्नी अंकिता, संभावाना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी, राहुल देव-मुग्धा गॉडसे के नाम सामने आये हैं। खबरों के अनुसार काजोल इस बार प्रीति जिंटा की जगह शो होस्ट कर सकती हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर को शो होस्ट करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

रेसलर गीता ने पिछले साल 20 नवंबर 2016 को पवन कुमार से शादी की थी। पवन भी एक रेसलर हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई गीता इस रिएलिटी शो का हिस्सा बनती हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें- करीना कपूर ने बेटे तैमूर और प्रेगनेंसी को लेकर खोले राज, जिन्हें सुनकर आप भी रह जायेंगे हैरान