जल्दी दूर करना चाहते हैं सर्दी-जुकाम तो रोजाना पिएं गुनगुना पानी
हेल्थ डेस्क. आप हमेशा बदलते हुए मौसम का शिकार बनते रहते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि गुनगुना पानी किसी भी मौसम में सेहत के लिए रामबाण की तरह काम करता है। हल्का गर्म पानी पीने के कई फायदे हैं...
New delhi:
हेल्थ डेस्क. आप हमेशा बदलते हुए मौसम का शिकार बनते रहते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि गुनगुना पानी किसी भी मौसम में सेहत के लिए रामबाण की तरह काम करता है। हल्का गर्म पानी पीने के कई फायदे हैं...
1. सुबह उठकर सबसे गुनगुना पानी पीना चाहिए। आप चाहें तो इसमें शहद और नींबू भी मिला सकते हैं।
फायदाः पुरानी कब्ज को जड़ से खत्म कर देता है। एक्स्ट्रा फैट को हटाता है। वजन घटता है और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
2. रोजाना वक्त मिलते ही गुनगुना पानी पिएं।
फायदाः त्वचा के रोमछिद्र खुलते हैं, जिससे मुंहासे और ब्लैकहैड्स खत्म हो जाते हैं।
3. 4-5 गिलास गुनगुना पानी रोजाना पिएं।
फायदाः स्किन पर रैशेज या त्वचा की सिकुड़न को कम करता है।
4. हर समय थकान महसूस होती है या फिर कुछ भी काम करने के बाद आप पूरी तरह थक जाते हैं तो रोजाना सुबह गुनगुना पानी पिएं।
फायदाः इससे बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा।
5. सर्दी-जुकाम होने पर तुरंत पिएं गुनगुना पानी।
फायदाः इससे गले की नसे खुलती हैं और गले के दर्द और खराश में काफी आराम मिलता है।
6. गुनगुने पानी में काली मिर्च, नमक और नींबू डालकर शिकंजी बनाएं और रोजाना पिएं।
फायदाः इससे भूख लगती है और मितली (उल्टी) आना बंद हो जाता है।
7. तला-भुना खाना खाने के बाद पिएं गर्म पानी।
फायदाः दमा, हिचकी और खराश दूर होती है। मूत्र संबंधी परेशानियों से भी निजात मिलती है।
8. पीरियड्स होने पर पिएं गुनगुना पानी।
फायदाः लड़कियों को पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द होता है। ऐसे में गुनगुना पानी पीने से काफी राहत मिलती है।
9. एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस, काली मिर्च और नमक डालकर पिएं।
फायदाः इससे पेट का भारीपन कुछ समय के लिए दूर हो जाएगा। इसके साथ भी भूख भी बढ़ती है।
10. पानी को गर्म करें और फिर ठंडा होने पर पिएं।
फायदाः इससे पेट से संबंधित बीमारियां खत्म हो जाती हैं।
...और भी हैं फायदे-
- अगर हमेशा जवान दिखना चाहते हैं तो रोजाना एक गिलास गर्म पानी एक बढ़िया औषधि का काम करता है।
- ग्लोइंग स्किन चाहिए तो रोजाना एक गिलास गर्म पानी पीना शुरू कर दें। त्वचा से संबंधित सभी बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।
- बुखार में मरीज को ठंडे पानी के बजाए गुनगुना पानी दें। इससे बुखार में काफी राहत मिलती है।
- गैस के कारण अगर शरीर के किसी हिस्से में दर्द हो रहा है तो गर्म पानी पिएं। तुरंत लाभ मिलता है।
- गुनगुना पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है और पसीने के जरिए बॉडी में मौजूद जहरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर