बिहार: समस्तीपुर में पत्रकार की गोली मारकर हत्या
समस्तीपुर जिले के विभुतिपुर में एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई।
नई दिल्ली:
बिहार में एक बार फिर पत्रकार की हत्या हुई है। समस्तीपुर जिले के विभुतिपुर में एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर बृज किशोर की दिन-दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उन्हें सात गोलियां मारी है। अपराधी बोलेरो गाड़ी से आए थे।
पुलिस के अनुसार, पत्रकार ब्रजकिशोर शाम को सलखनी गांव स्थित अपने पिता के चिमनी ईंट-भट्ठा गए थे, तभी एक बोलेरो पर सवार अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पत्रकार को सात गोलियां लगी हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों और लोगों में रोष है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Bihar: Brij Kishor, a journalist by profession, shot dead by unidentified persons in Samastipur
— ANI (@ANI_news) January 3, 2017
पिछले साल 13 मई को सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन की अखबार के दफ्तर से घर लौटते समय कुछ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस पूरे मामले की जांच फिलहाल केंद्रीय जांच ब्यूरो कर रही है।
दिवंगत पत्रकार की पत्नी आशा रंजन को कुछ दिन पूर्व जान से मारने की धमकी भी मिली है। पिछले साल 12 नवंबर को सासाराम में भी पत्रकार धर्मेद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें