logo-image

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हो सकते हैं अलग!

बॉलीवुड में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी काफी सुर्खियों में रही। यहां की तक की उनके हनीमून को भी काफी कवरेज मिली।

Updated on: 26 Oct 2016, 10:20 PM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी काफी सुर्खियों में रही। यहां तक की उनके हनीमून को भी काफी कवरेज मिली। अप्रैल में शादी के बाद दोनों एक साथ काफी लंबे वक्त तक छुट्टियां मनाते दिखे। लेकिन अब खबर आ रही है कि इन लव वर्ड के बीच झगड़ा हुआ है।

खबरों की मानें तो करण और बिपाशा में जमकर झगड़ा हुआ है और इसकी वजह है बिपाशा का पजेसिव नेचर। खबर है कि करण अपने दोस्तों के साथ अकेले छुट्टी पर जाना चाहते थे, लेकिन बिपाशा भी उनके साथ जाने की जिद कर रही थीं, इसी बात को लेकर दोनों लड़ पड़े।

आपको बता दें कि करण सिंह ग्रोवर की ये तीसरी शादी है, इससे पहले उन्होंने टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम, अभिनेत्री जेनिफर से शादी की थी।