logo-image

किम जोंग उन के सौतेले भाई की हत्या के मामले में संदिग्ध महिला गिरफ्तार

मलेशिया में किम जोंग की हत्या की सूचना मीडिया ने दी। वह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से बड़े थे।

Updated on: 15 Feb 2017, 10:40 PM

सियोल:

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के सौतेले भाई की मौत के सिलसिले में एक महिला संदिग्ध को मलेशिया में गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को जारी बयान में मलेशिया पुलिस ने कहा कि महिला को कुआलालंपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया है, जहां महिला ने किम जोंग-नाम को सोमवार को जहर दिया था।

महिला को स्थानीय समय के अनुसार, सुबह 8.20 बजे गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान सीसीटीवी फूटेज के आधार पर की गई और हिरासत के समय वह अकेली थी। मलय मेल ऑनलाइन की सूचना के अनुसार, 28 वर्षीय महिला का नाम दोआन दी हुओंग है और उसके पास से वियतनाम का पोसपोर्ट मिला है। महिला हत्या के बाद वियतमान के लिए उड़ान भरने वाली थी।

ये भी पढ़ें: सीरियाई सेना ने आईएस के कब्जे से खाली कराया हयान गैस क्षेत्र

समाचार एजेंसी बरनामा ने इसके पहले सूचना दी थी कि पुलिस ने म्यांमार की महिला को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम के द्वारा किम की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। खबर है कि किम को दो अज्ञात महिलाओं ने जहर दिया था।

किम जोंग उन को उत्तर कोरिया शासन से अपने पिता को हटाने के लिए जाना जाता है। उसके बाद से यह माना जाता है कि वह उत्तर कोरिया के शासन में किसी भी आधिकारिक पद पर नहीं थे। और वह हांगकांग, मकाओ और बीजिंग के बीच मुख्य रूप से रहते थे।

ये भी पढ़ें: भारत ने ताइवान को दिया निमंत्रण तो बौखला गया चीन, बोला- गंभीर नतीजे भुगतने होंगे

पूर्व तानाशाह के बड़े बेटे ने 2001 में निश्चित रूप से अपने पिता का समर्थन खो दिया था, जब वह टोक्यो हवाईअड्डे पर नकली डोमिनिकन पासपोर्ट के साथ पकड़े गए थे। वह कथित तौर पर टोक्यो के पास डिजनीलैंड में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: डीए केस की दोषी शशिकला क़ैदी नंबर 9435 बनकर पहुंची बेंगलुरु सेंट्रल जेल