काठमांडू एयरपोर्ट पर 3 लाख 65 हजार रु के पुराने नोट के साथ एक शख्स गिरफ्तार
नेपाल पुलिस ने गुरुवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 3,63,500 रुपये के पुराने नोटों के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया
काठमांडू:
नेपाल पुलिस ने गुरुवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 3,63,500 रुपये के पुराने नोटों के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया। थुपतेन गेलेक (44) के पास से 1,000 रुपये के 210 नोट और 500 रुपये के 307 नोट बरामद किए गए है।
पुलिस ने गेलेक को उस समय हिरासत में लिया, जब वह काठमांडू से नई दिल्ली की इंडिगो उड़ान (6ई032) में सवार होने की तैयारी कर रहा था।
सुरक्षा जांच के दौरान एक सूटकेस के अंदर ये रुपये मिले। गेलेक को आगे की जांच के लिए हिरासत में लिया गया है कि उसे यह पैसे कहां से मिले और भारत ले जाने का उसका मकसद क्या था इसकी जांच हो रही है।
भारतीय रिजर्व बैंक पुराने नोटों पर प्रतिबंध लगा चुका है और इन पैसों के विनिमय के लिए नेपाल के केंद्रीय बैंक को मंजूरी नहीं दी है।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को 1,000 रुपये और 500 रुपये के नोटों को अमान्य घोषित कर चुके हैं, जिस कारण देश का आम आदमी वेतन या पेंशन की रकम के लिए तरस गया है। नोटबंदी की वजह से सौ से ज्यादा लोगों के मरने की खबर भी सामने आ चुकी है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य