logo-image

सपा से बाहर हुए अखिलेश यादव के सामने अब जानिए क्या हैं विकल्प

आइए जानते अब पार्टी से निकाले जाने के बाद मख्यमंत्री अखिलेश के पास क्या-क्या विकल्प मौजूद है।

Updated on: 31 Dec 2016, 07:58 AM

नई दिल्ली:

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव को छह साल के लिए बाहर निकाल दिया। टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में झगड़ा काफी समय से चल रहा था। उन्होंने कहा कि राम गोपाल सीएम (अखिलेश यादव) का भविष्य खराब कर रहे हैं। राम गोपाल ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। सपा प्रमुख ने कहा, 'मुख्यमंत्री पार्टी में गुटबाजी कर रहे हैं।'

आइए जानते अब पार्टी से निकाले जाने के बाद मख्यमंत्री अखिलेश के पास क्या-क्या विकल्प मौजूद है।

1- वो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और अपनी नयी पार्टी बनाने का एलान कर सकते हैं। इस्तीफा देने की सूरत में राज्यपाल उन्हें चुनाव होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में रहने के लिए कह सकता है।

2- अखिलेश अपने निष्कासन को चुनौती देने के लिए अदालत में जा सकते हैं।

3-विधानसभा भंग कर चुनाव की सिफारिश कर सकते हैं।

4-अखिलेश बहुमत साबित करने की ओर भी बढ़ सकते हैं कहा जा रहा है कि अखिलेश को 175 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।उन्हें 27 विधायकों का समर्थन और प्राप्त करना होगा, जो शायद कांग्रेस से मिल भी जाये।

5- अखिलेश नई पार्टी बनाते हैं तो सपा के चुनाव चिह्न को लेकर भी टकराव हो सकती हैं।

6-अखिलेश यादव अपनी तरफ से कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल से गठबंधन भी कर सकते हैं ताकि उनकी स्थिति मजबूत हो। पिछले कुछ दिनों से अखिलेश यादव लगातार गठबंधन के पक्ष में बात कर रहे हैं जबकि मुलायम सिंह इसके खिलाफ ही रहे हैं।

इससे पहले भी पार्टी से कई सदस्य निकाले जा चूके हैं हालांकि बाद में उन्हें पार्टी में दोबारा शामिल कर लिया गया। ऐसे में यह अटकले भी लग रही है कि मुलायम सिंह फिर अखिलेश को पार्टी में वापस ले सकते हैं।