logo-image

अमेरिकी कवि और गायक बॉब डिलेन को मिला 2016 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार

बॉब डिलन को लोकगीतों का रॉक स्टार भी कहा जाता है। वे साठ के दशक में अपने गिटार और माउथऑर्गन के साथ संगीत की दुनिया में आए और करोड़ो लोगों के दिल पर राज करने लगे।

Updated on: 13 Oct 2016, 05:50 PM

नई दिल्ली:

जाने माने गीतकार और गायक बॉब डिलेन को साल 2016 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी गीतकार को उनके गीतों के लिए नोबेल पुरस्कार मिला है।

"मिस्टर टैंबूरिन मैन" से लेकर "लाइक ए रोलिंग स्टोन", "ब्लोइंग इन द विंड" और "द टाइम्स दे आर चेजिंग" जैसे गाने उनके सबसे लोकप्रिय गीतों में शामिल है। नोबेल समिति ने इस बारे में घोषणा करते हुए कहा कि बॉब डिलेन ने अमरीकी गीतों को नया आयाम दिया है और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- जानियें नोबल पुरस्कार विजेता बॉब डिलन की कुछ दिलचस्प बातें

बॉब डिलेन को लोकगीतों का रॉक स्टार भी कहा जाता है। वे साठ के दशक में अपने गिटार और माउथऑर्गन के साथ संगीत की दुनिया में आए और करोड़ो लोगों के दिल पर राज करने लगे। बॉब डिलेन की लोकप्रियता अमेरिका मे ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है।

डिलेन का नाम रॉबर्ट जिम्मरमैन था। उनका जन्म सन् 1941 में हुआ था। मिनेसोटा के कॉफी हाउस में प्रदर्शन करते हुए उन्होंने संगीत के क्षेत्र में अपना करियर सन् 1959 में शुरू किया था। उनके मशहुर गाने 'ब्लोविन इन द विंड' और 'द टाइम्स दे आर अ-चांजिन' जैसे गीत आगे चलकर युद्ध के खिलाफ और नागरिक अधिकार आंदोलन के एंथम गीत बन गए।