logo-image

Bigg Boss 10, 30 NOVEMBER: बानी और जेशन ने घर में चलाई साइकिल

'बिग बॉस' के घर में 45 वें दिन यानि 30 नवंबर को वीजे बानी और जेशन शाह को साइकिल चलाते रहने का टास्क दिया गया। जब तक वो साइकिल चलाएंगे, तब तक घर वालों को इस सप्ताह का खाना मिलेगा।

Updated on: 01 Dec 2016, 12:28 AM

नई दिल्ली:

'बिग बॉस' के घर में 45 वें दिन यानि 30 नवंबर को वीजे बानी और जेशन शाह को साइकिल चलाते रहने का टास्क दिया गया। जब तक वो साइकिल चलाएंगे, तब तक घर वालों को इस सप्ताह का खाना मिलेगा। इस दौरान बानी घर के सदस्यों द्वारा किये गए व्यवहार से काफी नाराज भी नजर आई। रात में जब ये दोनों साइकिल चला रहे थे, तो संचालक प्रियंका जग्गा सो रही थी।

वहीं दूसरी ओर कैप्टन बनाने के लिए सबको एक—एक ट्यूब दी गई। जिसे कप्तान नहीं बनाना उसकी ट्बूब पानी में फेंक दे रहे हैं। मनु ने नीतिभा का ट्यूब पानी में फैंक दिया था, क्योंकि वह नीतिभा को कप्तान नहीं बनाना चाहता था।