logo-image

'क्वांटिको 2' में प्रियंका ने बोल्ड सीन्स के बाद ​देश का नाम किया रोशन, जानें कैसे

प्रियंका चोपड़ा आजकल 'क्वांटिको 2' को लेकर खासा चर्चाओं में हैं। कभी अपने बोल्ड सीन्स को लेकर तो कहीं अपनी एक्टिंग को लेकर, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका ने इस बार विदेश में ऐसा काम किया है, जिससे हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

Updated on: 07 Nov 2016, 06:44 PM

नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा आजकल 'क्वांटिको 2' को लेकर खासा चर्चाओं में हैं। कभी अपने बोल्ड सीन्स को लेकर तो कहीं अपनी एक्टिंग को लेकर, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका ने इस बार विदेश में ऐसा काम किया है, जिससे हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

प्रियंका को इस सीरीज में एक बार ​फिर देखने के लिए लोग जबरदस्त बेताब हैं। वहीं प्रियंका ने भी दर्शकों को नाराज न करते हुए पहली बार इस शो में हिंदी बोली है।

प्रियंका ने आज तक इस शो में हिंदी नहीं बोली है। लेकिन प्रियंका ने लोगों की यह शिकायत भी दूर कर दी है। प्रियंका ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'क्वांटिकों में हिंदी में सीन कर के मजा आया।'