logo-image

IGDTU की लड़कियां अपनी 'Iris 2.0' कार के साथ सिंगापुर में ​इतिहास रचने को तैयार

लड़कियों ने बताया कि इसकी माइलेज 300 किलोमीटर प्रति लीटर है और इसकी अधिकतम स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Updated on: 15 Feb 2017, 12:55 PM

नई दिल्ली:

आसमान छूने का सपना तो हर कोई देखता है, लेकिन इसे हकीकत में बदलने का जज्बा केवल कुछ ही लोगों में होता है। जी हां, कुछ ऐसा ही अद्भुत और अविश्वसनीय कारनामा इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय (IGDTU) की 20 मैकेनिकल इंजीनियरिंग की लड़कियों ने कर दिखाया है। वह जल्द ही सिंगापुर के लिए उड़ान भरने वाली हैं।

ये सभी लड़कियां मार्च 2017 में होने वाली शेल इको मैराथन एशिया (SEM) प्रतियोगिता में अपनी डिजाइन की हुई 'ईंधन की कम खपत वाली' कार का प्रदर्शन करेंगी। यह ग्रुप अपने आपको 'टीम पेंथर' कहता है और इस वाहन का नाम 'आइरिस 2.0' है। लड़कियों ने बताया कि इसकी माइलेज 300 किलोमीटर प्रति लीटर है और इसकी अधिकतम स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के 96 सैटेलाइट्स के साथ से इसरो ने रचा इतिहास, जानें 10 खास बातें

टीम की मैनेजर और रिजर्व ड्राइवर मनु प्रिया वत्स ने बताया, 'आइरिस शब्द ग्रीक की देवी से जुड़ा नाम है। इसका अर्थ है संचार और नए प्रयास।

बता दें कि शेल इको मैराथन एक वैश्विक प्रतियोगिता है, जो कि युवाओं ​की प्रतिभा और उनके नए अविष्कारों को आमंत्रित करता है। इको मैराथन प्रतियोगिता भविष्य के वाहनों जो कि ईंधन की कम से कम लागत के साथ अधिकतम लाभ देने और अपने विचारों को प्रस्तुत करने के लिए है।

इसे भी पढ़ें: आईएएस, आईपीएस अधिकारियों को पीएम मोदी का वैलेंटाइन डे तोहफा, दंपतियों को एक ही काडर राज्य आवंटित करने को दी मंजूरी