logo-image

दिल्ली: नेहरू प्लेस में बदमाशों की फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने एनकाउंटर में शामिल अकबर नाम के बदमाश को पकड़ लिया है। इस बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

Updated on: 06 Feb 2017, 02:06 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली के नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अकबर नाम के बदमाश को पकड़ लिया है। इस बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

जानकारी के मुताबिक, नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद पुलिस ने बदमाश अकबर का पीछा करते हुए उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने कुछ दिन पहले ही प्रहलादपुर इलाके में फायरिंग की थी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की एक टीम दक्षिण दिल्ली के नेहरू प्लेस के इरोज होटल के पास अपराधियों को रोकने का प्रयास कर रही थी कि तभी एक हमलावर ने गोली चला दी, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, अभी अपराधियों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है।