logo-image

मराठी के बाद पंजाबी फिल्म में डेब्यू करने को तैयार प्रियंका

अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की पहली मराठी फिल्म मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' रिलीज हुई थी

Updated on: 12 Nov 2016, 10:56 AM

नई दिल्ली:

अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की पहली मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' रिलीज हुई थी। मराठी फिल्म में हाथ आजमाने के बाद अब प्रियंका पंजाबी फिल्म में भी भंगड़ा पाने जा रही है। एक के बाद एक सफलता के झंडे गाड़ने वाली प्रियंका अब बतौर प्रोड्यूसर अपनी पहली पंजाबी फिल्म रिलीज करने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- एक बार फिर जगा प्रियंका का 'मराठी' प्रेम, क्वांटिको स्टार का पहला मराठी सॉग 'बाबा' रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सफलता की ऊंचाईयों को छू रही हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ इस समय हॉलीवुड में भी अपनी अच्छी पहचान बना चुकी हैं। 'वेंटिलेटर' बतौर निर्माता नजर आने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की पहली पंजाबी फिल्म 'सर्वानन' दिसंबर में रिलीज होगी। जिसकी जानकारी खुद प्रियंका ने ही अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।

पर्पल पेबल पिक्चर्स बैनर के तले फिल्म बनाने वाली एक्ट्रेस ने ट्वीट किया, 'यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि पर्पल पेबल पिक्चर्स की पहली पंजाबी फिल्म 'सर्वानन' आगामी दिसंबर में रिलीज होगी'। इस फिल्म में अमरिंदर गिल, रंजीत बावा और सीमि चहल लीड रोल में होंगे। वाकई में बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देखना काफी दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें- अंग्रेजी के सवाल पर प्रिंयका ने ऐसे बंद की अमेरिकी एंकर की बोलती