जॉर्डन की पुलिस और कुछ बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी में 15 मरे
गोलीबारी की घटनाएं जॉर्डन के दक्षिणी शहर कराक में हुईं, जहां कुछ बंदूकधारी ऐतिहासिक किले में छिपे हुए थे।
New Delhi:
जॉर्डन की पुलिस और कुछ बंदूकधारियों के बीच सिलसिलेवार गोलीबारी में 15 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एफे की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की इन घटनाओं में सात पुलिसकर्मी, जॉर्डन के दो नागरिक, एक कनाडाई पर्यटक और चार बंदूकधारी मारे गए। गोलीबारी में 27 अन्य घायल हुए हैं।
गोलीबारी की घटनाएं जॉर्डन के दक्षिणी शहर कराक में हुईं, जहां कुछ बंदूकधारी ऐतिहासिक किले में छिपे हुए थे।
बयान के अनुसार, कितने हमलावर छिपे थे, इसका पता नहीं चल पाया। बयान में हमलावरों को 'आतंकवादी' कहा गया है, लेकिन उनके किसी संगठन से जुड़े होने का कोई जिक्र नहीं है।
विभाग ने पुष्टि की है कि चार आतंकवादी बंदूकधारियों को गोली मार दी गई और सुरक्षा बल अन्य संभावित हमलावरों की तलाश में इलाके की छानबीन कर रहे हैं।
हालांकि सुरक्षा सूत्रों ने हमलावरों के इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े होने की संभावना से इंकार नहीं किया है।
सुरक्षा सूत्रों ने एफे को बताया कि बंदूकधारियों को घेर लिया गया था और कई कारों में सवार पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की, तब दोनों ओर से गोलियां चलीं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 29 March 2024: क्या है 29 मार्च 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Vastu Tips for Car Parking: वास्तु के अनुसार इस दिशा में करें कार पार्क, किस्मत बदलते नहीं लगेगा देर
-
Importance of Aachman: हिन्दु धर्म में आचमन का क्या मतलब है? जानें इसके महत्व, विधि और लाभ