logo-image

India vs Pakistan, Asian Champions Trophy Hockey: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया

भारत ने पाकिस्तान को हॉकी के एशियन चैम्पियन्स ट्रॉफी में 3-2 के स्कोर से हरा दिया।

Updated on: 23 Oct 2016, 08:44 PM

highlights

  • भारत ने पाकिस्तान को  3-2 के स्कोर से हरा दिया
  • रूपिन्दर सिंह, प्रदीप मोर और रमनदीप ने 1-1 गोल दागे
  • फाइनल क्वार्टर में पाकिस्तान टीम कोई गोल नहीं कर पाई 

नई दिल्ली:

भारत ने पाकिस्तान को हॉकी के एशियन चैम्पियन्स ट्रॉफी में 3-2 के स्कोर से हरा दिया। ये मैच मलेशिया के कुआनटन में खेला गया। भारतीय हॉकी टीम अपनी शानदार फॉर्म में है। भारत की ओर से प्रदीप मोर ने पहला गोल किया। हॉफ टाइम के बाद पाकिस्तान की ओर से मुहम्मद रिज़वान ने पहला गोल दागा। इसके तुरन्त ही बाद पाक टीम से मुहम्मद इरफान ने दूसरा गोल दाग दिया।

इसके बाद भारतीय टीम की रूपिन्दर सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर कर एक शानदार गोल दागा जिससे भारत और पाकिस्तान का स्कोर 2-2 पर बराबर हो गया।

वहीं इसके कुछ ही देर बाद काउन्टर अटैक कर रमनदीप ने भारत को एक और गोल दागा जिसने भारत को जीत की स्थिति में पहुंचा दिया। वहीं फाइनल क्वार्टर में पाकिस्तान कोई गोल नहीं कर पाया।

भारत इससे पहले भी 2011 और 2013 में ये टूर्नामेंट जीत चुकी है। जबकि 2012 में पाकिस्तान ने इसे जीता था।