logo-image

सफलता पूर्वक वापस लौटा चीन का मानवयु्क्त अंतरिक्ष यान शेनझाऊ 11

चीन का अभी तक का सबसे लंबा मानवयु्क्त अंतरिक्ष यान शेनझाऊ 11 शुक्रवार को इनर मंगोलिया के उत्तरी हिस्से में लैंड कर गया है।

Updated on: 18 Nov 2016, 02:49 PM

नई दिल्ली:

चीन का अभी तक का सबसे लंबा मानवयु्क्त अंतरिक्ष यान शेनझाऊ 11 शुक्रवार को इनर मंगोलिया के उत्तरी हिस्से में लैंड कर गया है। इस यान में दो अंतरिक्ष यात्री गए थे। इस बात की जानकारी चाइना सेंट्रेल टेलीविजन (सीसीटीवी) ने दी।

सीसीटीवी ने यान के जमीन पर उतरने और सर्पोट टीम की तस्वीरों को दिखाया। अंतरिक्ष यात्रियों जिंग हाइपेंग (50) और चेन दोंग (37) ने त्यानगोंग-2 अंतरिक्ष प्रयोगशाला में करीब एक महीना बिताया।

चीन ने त्यानगोंग-2 को 15 सिंतबर को अंतरिक्ष में भेजा था। चीन ने वर्ष 2022 तक अपना मानवयुक्त अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने के प्रयासों के तहत अंतरिक्ष प्रयोगशाला को प्रक्षेपित किया गया था।