2016 में ये बॉलीवुड सेलिब्रिटी शादी के बंधन में बंधे
बिपाशा बसु ने लंबे समय तक करण सिंह ग्रोवर को डेट करने के बाद उनसे इस साल 30 अप्रैल को शादी कर ली
नई दिल्ली:
साल 2016 में बॉलीवुड के कई मशहूर एक्टर और एक्ट्रेस ने शादी रचाई है। कोई गुपचुप तरीके से, तो कोई ग्रैंड सेलिब्रेशन के साथ शादी करने को लेकर सुर्खियों में रहा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कुछ ऐसी ही हस्तियों के बारें में, जिन्होंने इस साल शादी की मिठाईयां का स्वाद चखा है।
1. बॉलीवुड की हॉरर क्वीन बिपाशा बसु ने लंबे समय तक करण सिंह ग्रोवर को डेट करने के बाद उनसे इस साल 30 अप्रैल को शादी कर ली। यह शादी बंगाली रीति-रिवाज के साथ एक निजी समारोह में संपन्न हुई थी। छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बनाने वाले करण की यह तीसरी शादी है।
2.डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा इस साल 29 फरवरी को अमेरिका के लॉस एंजिलेस में अपने से 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं। प्रीती अमेरिका के कारोबारी जीन को पिछले कई सालों से डेट कर रही थीं।
3.बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शुमार 70 साल के कबीर बेदी ने इस साल 42 साल की परवीन दुसांज से शादी कर ली। बता दें की परवीन, कबीर से 28 साल छोटी हैं। इसको लेकर मोहनजोदड़ो के अभिनेता और उनकी बेटी पूजा बेदी में काफी कहासुनी भी हुई थी, जो मीडिया में कई दिनों तक चर्चा का विषय बना रहा।
5.'क्वीन' फिल्म में कंगना रनौत के साथ छाई रहने वाली एक्ट्रेस लीजा हेडन तो सबको याद ही होंगी। जी हां, उन्होंने 2016 में पाक मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन गुल्लु लालवानी के बेटे डीनो लालवानी को एक साल तक डेट करने के बाद ईसाई रीति-रिवाज से शादी कर ली।
4.साल छोटे मोहसिन अख्तर मीर के साथ गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध गईं। मोहसिन कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल हैं।
6.'गजनी' फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली असिन ने माइक्रोमैक्स के सह संस्थापक राहुल शर्मा के साथ इसी साल जनवरी में ईसाई रीति-रिवाज शादी की। इसके बाद दोनों ने हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की। शादी के मौके पर असिन और राहुल के करीबी दोस्त माने जाने वाले अक्षय कुमार भी मौजूद थे।
7.एक्ट्रेस अमृता राव ने 15 मई 2016 को अपने ब्वॉयफ्रेंड आर जे अनमोल के साथ विवाह के बंधन में बंध गईं। अमृता सिंह ने शाहिद कपूर के साथ 'विवाह', इश्क-विश्क जैसी हिट फिल्में दी हैं।
ये बताये हमने आपको वो अभिनेता और अभिनेत्रियां जो अपनी शादी को लेकर 2016 में सुर्खियों का हिस्सा बनें।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें