सनी लियोन ने करीना कपूर के मां बनने पर दिया उन्हें ये स्पेशल मैसेज
इस मैसेज को जानकर आप यह नहीं सोच पायेंगे कि सनी ने करीना को बधाई दी है या अपने प्यार भरे अंदाज में चिढाया है।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने बड़े ही खास अंदाज में करीना कपूर खान को बधाई दी है। इस मैसेज को जानकर आप यह नहीं सोच पायेंगे कि सनी ने करीना को बधाई दी है या अपने प्यार भरे अंदाज में चिढाया है। एक मनोरंजन पोर्टल पर से बात करते हुए उन्होंने सैफ अली खान और करीना कपूर खान को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि, नई मम्मी बेबो को अब बिना नींद की रातें और रात में फीडिंग करानी जैसी चीजों से दो-चार होना पड़ेगा। लेकिन, अपने नए बच्चे के साथ खुश रहें और आप दोनों को 'ऑल द बेस्ट'।
ये भी पढ़ें- इस एक गाने के लिए सनी लियोन ने लिए 4 करोड़...
इसके साथ ही इस कपल को ढेरों बधाई संदेश मिले। बॉलिवुड के साथ ही आम लोगों ने भी सोशल साइट्स के जरिए सैफीना को बेबी तैमूर के आने पर बधाईयां दी। करन जौहर, अर्जुन रामपाल, आलिया भट्ट के अलावा कई दूसरे सेलिब्रिटीज ने भी सोशल साइट पर स्पेशल मैसेज करके दोनों को शुभकामनाएं दी।
ये भी पढ़ें- 'रईस' के गाने 'लैला मैं लैला' में देखिये सनी लियोनी का हॉट अवतार
करीना कपूर खान इससे पहले अनुराग कश्यप की 'उड़ता पंजाब' में दिखाई दी थीं। आने वाले समय में करीना प्रोड्यूसर रिया कपूर की फिल्म 'वीर दी वेडिंग' में दिखाई देंगी।
शशांक घोष के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म उनके साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि