Bigg Boss 10, 17 November: रोहन मेहरा बने घर के नए कप्तान
दूसरे टास्क में टक्कर रोहन और राहुल देव के बीच हुई।
नई दिल्ली:
बिग बॉस के घर का माहौल हमेशा बदलता रहता है। वीजे बानी की कप्तानी का समय खत्म होने वाला है। वानी के एटिट्यूड से घर के कुछ सदस्य काफी खफा थे। वहीं कुछ लोगों को लगा कि कप्तान बनने के बाद बानी का स्वभाव काफी बदल गया। यहां तक कि बानी को सेलफिश कैप्टन का खिताब भी दे दिया गया।
वहीं कप्तानी खत्म होने के बाद अब राहुल देव और रोहन मेहरा के बीच कप्तानी के लिए टक्कर शुरु हो गई। पिछले एपिसोड में लॉक डाउन टास्क को रोहन की टीम ने जीत लिया था। वहीं टीम ने डिसाइड कर लिया था कि कैप्टन बनने के लिए किनके किनके बीच टक्कर होगी। लोकेश और बानी को टीम ने चुन लिया था जो इसके लिए भाग नहीं लेंगे। इससे लोकेश को लगने लगा कि सेलिब्रिटीज उसके साथ ठीक बर्ताव नहीं कर रहे हैं।
नए कप्तान के लिए सदस्यों को दो टास्कों से गुजरना पड़ा। नितिभा को इन टास्क में जज बनाया गया।
पहले टास्क में लोपामुद्रा और रोहन को एक गमले के साथ एक लकड़ी के पटरे पर सी-सॉ करना था। टास्क ये था कि दोनों को लकड़ी के पटरे को सीधा रखना था।
इस बीच बानी ने लोपा का ध्यान भटकाने की भी कोशिश की। लेकिन लोपा की जगह रोहन का बैंलेंस बिगड़ गया। आखिर में लोपा इस टास्क में जीत गयीं।
इसके बाद दूसरे टास्क में टक्कर रोहन और राहुल देव के बीच हुई। टास्क के पहले दोनों को एक सपोर्टर चुनने को कहा गया। रोहन ने गौरव को चुना तो वहीं राहुल ने लोपा को अपना सपोर्टर बनाया।
सपोर्टर्स को अपने साथी को सर से पैर तक टेप से बांधना था। और इसके बाद इन दोनों को कूद कर या रेंग कर एक रेस पूरी करनी थी। रोहन ने पहले फिनिश लाइन क्रॉस कर ली और वो जीत गए।
वहीं बिग बॉस ने घर वालों के लिए एक और ट्विस्ट रखा था। उन्होंने घर वालों से कहा कि वो किसी एक विजेता को चुनकर घर का कैप्टन चुनें। और आखिर में रोहन को घर वालों ने अपना कप्तान चुन लिया।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि