'सोनम गुप्ता बेवफा है' ने गूगल की टॉप-10 पर्सनैलिटी लिस्ट में बनाई जगह
इस लिस्ट में अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का नाम सबसे ऊपर है।
नई दिल्ली:
सोशल मीडिया पर कई दिनों तक छाई रही 'सोनम गुप्ता' एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, सोनम गुप्ता ने गूगल की टॉप-10 पर्सनैलिटी लिस्ट में जगह बनाई है। सोनम गुप्ता कौन हैं ये किसी को नहीं पता लेकिन उनके बारे में जानकारी पाने के लिये लोगों ने गूगल पर काफी सर्च किया है।
गूगल इंडिया की टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट बुधवार को जारी की गई। इस में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों में 'सोनम गुप्ता' तीसरे नंबर पर है। खास बात यह है कि ओलंपिक में मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक (चार नंबर) और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (पांच नंबर) के नाम सोनम गुप्ता से पीछे हैं। वहीं, पीवी सिंधू दूसरे नंबर पर हैं।
इस लिस्ट में अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का नाम सबसे ऊपर है। उसके बाद दूसरे नंबर पर ओलिंपिक में पद जीतने वाली पीवी सिंधू का नाम है। सोनम गुप्ता के बाद चौथे स्थान पर जिम्नास्ट दीपा करमाकर का नाम है। गूगल की लिस्ट में रियो ओलिंपिक के अलावा पोकीमोन गो के बारे में भी खूब सर्च किया गया।
गूगल के टॉप ट्रेंडिंग न्यूज इवेंट में रियो ओलिंपिक ने फिर से बाजी मारी, उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव और यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन का बाहर होना (Brexit) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 7वां वेतन आयोग, सर्जिकल स्ट्राइक, लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के बारे में भी लोगों ने खूब सर्च किया।
गौरतलब है कि 10 रुपये के नोट पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखा हुआ था, जो नोटबंदी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। सोनम गुप्ता के बारे में जानने के लिए लोगों ने गूगल पर खूब सर्च किया था, जिसकी वजह से यह नाम ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Pushpa 2 Pre Box Office: रिलीज से पहले ही 'पुष्पा 2' बना रही है हिस्ट्री, किया 1000 करोड़ का बिजनेस
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह