logo-image

भारतीय कपास के आयात में बांग्लादेश ने चीन को पछाड़ा

चीन ने जहाँ 416 मिलियन डॉलर का कपास आयात किया, वहीं बांग्लादेश ने 613 मिलियन डॉलर का कपास भारत से खरीदा।

Updated on: 24 Dec 2016, 11:34 AM

New Delhi:

इस वित्तीय वर्ष में भारतीय कपास के आयात के मामले में बांग्लादेश ने चीन को पछाड़ दिया है। चीन ने जहाँ 416 मिलियन डॉलर का कपास आयात किया, वहीं बांग्लादेश ने 613 मिलियन डॉलर का कपास भारत से खरीदा।

महज़ चार साल पहले चीन बांग्लादेश की तुलना में भारत से चार गुना अधिक कपास की खरीदारी करता था। बता दें कि चीन दुनिया में कपड़ों का सबसे बड़ा निर्यातक है।

बांग्लादेश हालिया वर्षों में आक्रामक तरीके से विदेशी कंपनियों को अपने यहाँ आमंत्रित कर रहा है। इनमें भारत, पाकिस्तान और चीन की कंपनियां शामिल हैं। बांग्लादेश कपड़ों के निर्माण के क्षेत्र में एक उभरती हुई ताकत है क्योंकि यहां सस्ता श्रम उपलब्ध है और यूरोप के कई देशों में इसके निर्यात ड्यूटी फ्री हैं।

यूरोप के देशों ने बांग्लादेश को ये सुविधा इसीलिए दी है क्योंकि बांग्लादेश आर्थिक तौर पर एक पिछड़ा हुआ देश है।