logo-image

आंध्र प्रदेश और मुबंई में भारी बारिश, 7 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में भारी बारिश से 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 लापता हैं। राज्य के कई भागों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। मुंबई में भी बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Updated on: 23 Sep 2016, 10:13 AM

नई दिल्ली:

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में भारी बारिश से 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 लापता हैं। राज्य के कई भागों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। लोगों के घरों में पानी घुस आया है। प्रशासन राहत अभियान चला रही है। वहीं हैदराबाद के शहरी और बाहरी इलाकों में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

 

आर्थिक राजधानी मुंबई में भी बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम लग रहा है। महानगर में गुरुवार से ही जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के चलते मध्य भारत, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की झमाझम बारिश का सिलसिला एक बार फिर से तेजी पकड़ चुका है।