logo-image

20 करोड़ व्यूज के साथ हनी सिंह 'धीरे धीरे से' गाने का यूट्यूब पर धमाल

बॉलीवुड रैपर हनी सिंह का सुपरहिट गाना 'धीरे धीरे से' ने 20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने यू-ट्यूब पर देखा गया।

Updated on: 14 Feb 2017, 11:55 PM

नई दिल्ली:

 बॉलीवुड रैपर हनी सिंह का सुपरहिट गाना 'धीरे धीरे से' ने 20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने यू-ट्यूब पर देखा, जो भारतीय संगीत में एक नया रिकॉर्ड है। यह गाना फिल्म 'आशिकी' के गाने का रीमेक वर्जन है। जिसे खूबसूरत संगीत के साथ ही यह गाना अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री सोनम कपूर पर फिल्माया गया है। ऋतिक का डैपर लुक की वजह से गाना दर्शकों को काफी पसंद आया। 

गाने में हनी सिंह ने रैप किया है। यह गाना यू-ट्यूब पर 20 करोड़ व्यूज के साथ ही सुपरहिट गानों की श्रेणी में आ गई है। 

इसके पहले भी हनी सिंह के 'ब्लू आइस', 'देसी कलाकार', 'अंग्रेजी बीट' जैसे कई सुपरहिट गाने आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: ऋतिक रोशन ने कुणाल कपूर की फिल्म 'वीरम' का ट्रेलर किया लॉन्च