logo-image

अब ट्रंप पर लगा महिलाओं से छेड़खानी का आरोप

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार जोड़ों पर है। इस बीच रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर दो महिलाओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया है।

Updated on: 13 Oct 2016, 11:44 AM

वॉशिंगटन:

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार जोड़ों पर है। इस बीच रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर दो महिलाओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक एक महिला ने जबरदस्ती छूने का तो दूसरी महिला ने एलिवेटर के बाहर उनका चुंबन लेने का आरोप लगाया है। यह घटना साल 2005 की है।

वहीं ट्रंप के प्रवक्ता ने ट्रंप पर लगे आरोपों को खारिज किया है। साथ ही न्यूजपेपर के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी किया है।

और पढ़ें: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी बेटी इवांका को भी कहा था 'कामुक'

आपको बता दें कि पिछले दिनों 2005 का ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते देखे गए थे। जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हो रही है। इस मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने माफी मांगी है। उनकी पत्नी ने भी खेद जताया है।