जानिये कितने देशों में लग चुका है ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध
ट्रिपल तलाक को लेकर देश में बहस चलती रहती है और इसको लेकर सामाजिक संगठन लगातार विरोध करते रहते हैं। इस तरह के तलाक को कई मुस्लिम देशों में प्रतिबंधित किया जा चुका है।
नई दिल्ली:
ट्रिपल तलाक को लेकर देश में बहस चलती रहती है और इसको लेकर सामाजिक संगठन लगातार विरोध करते रहते हैं। इस तरह के तलाक को कई मुस्लिम देशों में प्रतिबंधित किया जा चुका है। यहां तक कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी, लेकिन भारत में मुस्लिम समाज में ये प्रथा अब भी जारी है।
दुनिया के करीब 20 से ज्यादा देशों में ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने SC में ट्रिपल तलाक का किया विरोध
भारत में रहने वाले लगभग 17 करोड़ लोग मुस्लिम हैं, जो शरिया कानून के तहत घरेलू मुद्दों को सुलझाते हैं। जिसमें से तलाक भी एक ऐसा ही मसला है।
पांच देश जिन्होंने लगाया है ट्रिपल तलाक पर बैन
पाकिस्तान
2015 की जनगणना के अनुसार पाकिस्तान की जनसंख्या 199,085,847 है। दुनिया का दूसरा सबसे अधिक मुस्लिम जनसंख्या वाला देश है। इसमें ज्यादातर लोग सुन्नी हैं, लेकिन शिया मुसलमानों की संख्या भी काफी है। यहां पर 1962 से ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
ये भी पढ़ें: लॉ कमीशन ने ट्रिपल तलाक और समान नागरिक संहिता पर लोगों से मांगी राय
बांग्लादेश
बांग्लादेश एक मुस्लिम बहुल देश है जहां 89 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है। यहां ज्यादातर सुन्नी मुसलमान हैं।
यहां पर 1971 से ही ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
मिस्र
मिस्र में ट्रिपल तलाक 1929 से ही प्रतिबंधित है। यहां की जनसंख्या 91,826,000 है, जिसमें ज्यादातर इस्लाम धर्म को मानने वाले सुन्नी मुलसमान हैं।
सूडान
2014 की जनगणना के अनुसार सूडान की जनसंख्या 40,235,000 है, यहां इस्लाम को मानने वालों की जनसंख्या सबसे ज्यादा है। सूफी औऱ सलाफी मुसलमान ज्यादा हैं। यहां पर 1935 से ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध है।
सीरिया
2014 की गणना के अनुसार सीरिया की जनसंख्या 17,064,854 है। यहां पर करीब 74 प्रतिशत आबादी सुन्नी मुसलमानों की है। यहां पर 1953 से ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी