logo-image

दिल्ली: अमेरिकी महिला ने 5 लोगों पर लगाया सामूहिक बलात्कार का आरोप

दिल्ली पुलिस में एक अमेरिकी मूल की महिला ने सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

Updated on: 03 Dec 2016, 10:00 AM

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस में एक अमेरिकी मूल की महिला ने सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने 5 लोगों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है।  एक एनजीओ ने पुलिस को ईमेल के जरिए यह शिकायत दर्ज कराई है। अमेरिकी महिला के साथ मार्च में बलात्कार हुआ था।  

शिकायत में 5 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिन्होंने एक 5 स्टार होटल में महिला के कमरे में घुसकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात में एक टूरिस्ट गाइड के शामिल होने की भी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला भारत घूमने आई थी।

पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच करने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।