logo-image

भारतीय हवाईक्षेत्र बंद होने से श्रीलंका की उड़ान सेवाएं हुईं प्रभावित

भारतीय हवाई क्षेत्र के कुछ निश्चित हिस्से सोमवार दोपहर तक भारतीय अग्नि मिसाइल के प्रक्षेपण के मद्देनजर अस्थाई तौर पर बंद रहे।

Updated on: 26 Dec 2016, 05:50 PM

कोलंबो:

भारतीय हवाई क्षेत्र के कुछ निश्चित हिस्से सोमवार दोपहर तक भारतीय अग्नि मिसाइल के प्रक्षेपण के मद्देनजर अस्थाई तौर पर बंद रहे। इस वजह से श्रीलंका के भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (बीआईए) से रवाना होने वाली और यहां आने वाली उड़ानें प्रभावित हुईं।

सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का परीक्षण सोमवार को भारतीय राज्य ओडिशा के बलासोर जिले में अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया।

ये भी पढ़ें: अग्नि-5 मिसाइल का ओड़िशा में सफलतापूर्वक परीक्षण

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भारतीय वायु यातायात नियंत्रण ने श्रीलंका के अधिकारियों को सूचित किया कि अग्नि मिसाइल के परीक्षण की वजह से उनका हवाई क्षेत्र सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बंद रहेगा।

श्रीलंका एयरलाइंस ने पुष्टि की कि इस वजह से उनकी पांच उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। यहां से सिंगापुर, जकार्ता और कुआलालंपुर रवाना होने वाली उड़ानों के परिचालन में देरी हुई। बीआईए आने और यहां से रवाना होने वाली कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवाओं में भी देरी हुई।

ये भी पढ़ें: अग्नि 5 का हुआ सफल परीक्षण, जानिए इस मिसाइल की पांच ख़ास बातें