logo-image

सोनाक्षी सिन्हा 2017 में करेंगी अपने सपनों के सौदागर से सगाई!

खबरें ऐसी भी थीं कि बंटी सोनाक्षी से पहले कथित तौर पर दिया मिर्जा, नेहा धूपिया और सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं।

Updated on: 30 Dec 2016, 05:29 PM

नई दिल्ली:

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा 2017 में अपने फैंस को एक सरप्राइज देने वाली हैं। जी हां, बी-टाउन खबरों की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा अपने ब्वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह के साथ जल्द ही इंगेजमेंट कर सकती हैं।

अपनी बेबाक बातों के लिए मशहूर सोनाक्षी को कई बार बंटी के साथ कैमरे में कैद किया गया है। सोना की पर्सनेलिटी भी पापा शत्रुघ्न सिन्हा से खूब मेल खाती है। उनका ये कदम इस बात को साबित करता है।

बंटी और सोनाक्षी की डेटिंग 2012 से ही चल रही है। आपको बता दें कि बंटी सोहेल खान की बीवी सीमा खान के भाई हैं। खबरें ऐसी भी थीं कि बंटी सोनाक्षी से पहले कथित तौर पर दिया मिर्जा, नेहा धूपिया और सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं। बंटी की शादी अंबिका चौहान से हुई थी, जो केवल 4 साल चली थी।

ये भी पढ़ें, सनी लियोनी ने 2016 में इन कारणों से उड़ाई सबकी नींदें

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, सोनाक्षी और बंटी की रिलेशनशिप से सोना के पेरेंट्स खुश नहीं हैं। बंटी पहले से ही शादी शुदा हैं। ये बात सोना के परिवार वालों की नाराजगी का खास कारण बनी हुई है। इसके साथ ही इनकी उम्र का फासला भी उन्हें फूटी आंख नहीं सुहा रहा है।

पिछले कुछ महीनों से दोनों की नजदीकियां बढ़ रही हैं। वहीं इसके साथ ही दोनों को साथ में हैंगआउट करते हुए देखा जा चुका है।