logo-image

सलमान खान की इन फिल्मों के गाने आज भी युवा दिलों पर करते हैं राज

दबंग खान ने अपने फिल्म के इतिहास में कई ऐसी सुपरहिट हिट फिल्में दी हैं, जिनके गाने 21 वीं सदी के लोगों की जुबां पर भी चढ़कर बोलते हैं

Updated on: 27 Dec 2016, 10:28 AM

नई दिल्ली:

सलमान खान आज भी युवा दिलों की धड़कनों पर राज करते हैं। आज भी आप हर वर्ग के लोगों को उनकी फिल्म के गाने गुनगुनाते हुए देख सकते हैं। दबंग खान ने अपने फिल्म के इतिहास में कई ऐसी सुपरहिट हिट फिल्में दी हैं, जिनके गाने 21वीं सदी के लोगों की जुबां पर भी चढ़कर बोलते हैं। 27 दिसंबर को सलमान खान के बर्थडे पर हम आपको उनकी फिल्म के कुछ सुपरहिट गाने दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें सुने बिना आप नहीं रह पाएगें।

1. बेबी को बेस पसंद है

'सुल्तान' फिल्म में सलमान खान और अनुष्का शर्मा के ऊपर फिल्माये गए गाने 'बेबी को बेस पसंद है' को लोगों ने काफी पसंद किया। गाने बोल बेहद अच्छे हैं। इस गाने को आप हर पार्टी और ​क्लब में सुनते हैं।


2. दगाबाज रे

'दबंग' फिल्म का गाना 'दगाबाज रे' जो कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया है, उसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में सलमान ने दबंग पुलिस वाले का किरदार निभाया था।


3.सेल्फी ले ले

कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंजरगी भाईजान' ने बॉक्स आॅफिस कलेक्शन पर अच्छी कमाई की। साथ ही इसके गाने 'चल बेटा सेल्फी ले ले' को काफी पसंद किया है।

4. जुम्मे की रात है

'किक' फिल्म का गाना 'जुम्मे कर रात है' काफी खूबसूरती से फिल्माया गया है। इसमें जैकलीन फर्नांडिस और सलमान खान काफी अच्छे लग रहे हैं।

5.दीदी तेरा देवर दीवाना

1994 की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' न केवल 90 के दशक में शादियों में चलाया जाता था, बल्कि आज भी घरों में होने वाले हर सेलिब्रेशन में इस गाने को ही चलाया है।

6.ओ ओ जाने जाना

'प्यार किया तो डरना क्या' फिल्म का गाना 'ओ ओ जाने जाना' देखने के बाद हर कोई सलमान खान के सिक्स पैक एब्स का दीवाना हो गया।

तो देर मत कीजिए आप भी आज सलमान खान के गानों को सुन कर एक बार फिर से पुरानी यादों को ताजा कर लीजिये।