logo-image

Ford EcoSport प्लेटिनम एडिशन हुई लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

फोर्ड इंडिया ने शानदार फीचर के साथ फोर्ड इकोस्पोर्ट प्लैटिनम एडिशन लॉन्च किया है। SUV FordEcoSport का ही अपडेटेड वर्जन है।

Updated on: 22 Jan 2017, 11:51 AM

नई दिल्ली:

फोर्ड इंडिया ने शानदार फीचर के साथ फोर्ड इकोस्पोर्ट प्लैटिनम एडिशन लॉन्च किया है। SUV FordEcoSport का ही अपडेटेड वर्जन है। इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 10.39 लाख और डिजल वेरिएंट की कीमत 10.69 लाख रुपये है।

आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स

1-कार में चूकिं एक्सटीरियर बदलाव किया गया है इसलिए अब ये डुअल टोन डिजाइन के साथ ब्लैक रूफ में आएगी।
2- नए डिजाइन का है बंपर है।

3-SUV में नये एलॉय के साथ 17 इंच बड़ा टायर दिया गया है।

4- प्लैटिनम एडिशन में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एड किया गया है जो म्यूजिक और वीडियो प्लेबैक कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस है।

5- सैटेलाइट नेविगेशन के साथ कस्टमर्स की आसानी के लिए रियर व्यू कैमरा भी दिया गया है।

6- क्रूज कंट्रोल का फीचर दिया गया है इसकी मदद से एक्सीलिरेटर को एक फीक्सड स्पीड पर रख सकते हैं।
7- इसकी माइलेज 18.88km/l (पेट्रोल) की है।
8- SUV में ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए 6 एयरबैग दिए गए हैं।