logo-image

भारतीय महिला फुटबाल टीम ने सैफ चैम्पियनशिप में की जीत के साथ शुरुआत

भारतीय महिला फुटबाल टीम ने सैफ चैम्पियनशिप की शुरुआत जीत के साथ की है। भारतीय महिला फुटबाल टीम ने मंगलवार को अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 5-1 के बड़े अंतर से करारी मात दी।

Updated on: 28 Dec 2016, 03:40 PM

नई दिल्ली:

भारतीय महिला फुटबाल टीम ने सैफ चैम्पियनशिप की शुरुआत जीत के साथ की है। भारतीय महिला फुटबाल टीम ने मंगलवार को अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 5-1 के बड़े अंतर से करारी मात दी। कंचनजंगा स्टेडियम में हुए मैच में कमला देवी ने तीसरे मिनट में ही पहला गोल करते हुए भारत को बढ़त दिला दी।

जल्द मिली बढ़त ने भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा दिया। मैच के 30वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी स्मिता मलिक ने गोल कर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरू एफसी क्लब ने रचा इतिहास, तो रोनाल्डो के हाथ आया सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब..कुछ ऐसा रहा फुटबॉल के लिए 2016 का साल

तीन मिनट बाद ही कमला देवी ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दाग दिया। हॉफ टाइम से ठीक पहले भारतीय टीम ने एक और गोल हासिल किया। इस बार अनुभवी खिलाड़ी दीप ग्रेस एक्का ने यह गोल दागा, जिसकी बदौलत भारतीय टीम को 4-0 की बड़ी बढ़त मिल गई।

ब्रेक टाइम के बाद लेकिन अफगानिस्तान की टीम ने जबरदस्त वापसी की और मैच के एकतरफा नहीं होने दिया। अफगानिस्तान की खिलाड़ियों ने ब्रेक टाइम के बाद भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी उन्हें गोलपोस्ट से दूर रखने में सफल रही।

यह भी पढ़ें- 2016 में भारतीय हॉकी ने पाई खोई हुई चमक, जीते कई बड़े खिताब

अफगान टीम मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले अपना पहला गोल दागने में सफल रही। मुहताज फरखंदा ने अफगानिस्तान के यह सांत्वना गोल किया। 

लेकिन अफगानिस्तान के लिए अभी राहत नहीं मिलने वाली थी और भारत की सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी चुनी गईं संजू ने भारत का पांचवां गोल दाग दिया और भारत को 5-1 से जीत दिलाई।