logo-image

प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों की मदद के लिए दिया ये वीडियो संदेश

प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन जैसे हॉलीवुड सितारों के साथ नजर आएंगी।

Updated on: 02 Feb 2017, 10:34 PM

नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म और अमेरिकन टीवी सीरीज को लेकर बिजी हैं, लेकिन इस दौरान भी वो सामाजिक कामों के लिए समय निकाल लेती हैं। प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो दुनियाभर में संघर्ष इलाकों में जूझ रहे बच्चों की मदद करने की अपील की है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसके जरिए उन्होंने संदेश देते हुए कहा, मैंने आपका ध्यान खींचा है या नहीं? और अगर खींचा है तो मैं आपका ध्यान ऐसी समस्या की तरफ ले जाना चाहती हूं, जहां आपको ध्यान देने की सख्त जरूरत है। दुनियाभर में करोड़ों बच्चे परेशानियों और हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्हें आपकी जरूरत है तो इससे जुड़िए। इस मदद से आपको फर्क नहीं पड़ेगा।

 

I NEED YOU.... (Link in bio)

A video posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Feb 1, 2017 at 7:56am PST

प्रियंका ने यूनिसेफ के बच्चों में कुपोषण को खत्म करने के सपोर्ट में वीडियो के जरिए संदेश दिया है। गौरतलब है कि प्रियंका यूनिसेफ के लिए कई सालों से काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: 'दि लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन जैसे हॉलीवुड सितारों के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म मई में रिलीज होगी। इसके अलावा वो अपने अमेरिकी धारावाहिक 'क्वांटिको' के दूसरे सत्र की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें: बढ़ती उम्र को कहें अलविदा, जानिए त्वचा को जवां बनाने के उपाय