पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर आया बर्फीला तूफान, हिमस्खलन से 100 से ज्यादा लोगों की मौत
अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन और मानवीय मामलों के मंत्री के प्रवक्ता उमर मोहम्मदी ने बताया कि देश के 34 में से 22 प्रांतों में बर्फबारी हुई है। हिमस्खलन से ढेर सारे घर तबाह हो गए और सड़कें बंद हो गई हैं।
नई दिल्ली:
अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत नुरिस्तान में रविवार को आए हिमस्खलन में 50 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनभर से अधिक घायल हो गए हैं।
यह जगह पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के नजदीक है। प्रांतीय सूत्र के मुताबिक, 'हिमस्खलन बर्ग-ए-मटाल जिले के हाफसा गांव में रविवार दोपहर हुआ। शुरुआती जानकारी में 50 लोगों के मरने की खबर है और दर्जनभर घायल हैं। सूत्र ने बताया कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। इस आपदा से बड़े पैमाने पर घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
इस बीच सूत्रों के हवाले से यह भी खबरें हैं कि पिछले तीन से चार दिनों में इसके आसपास के क्षेत्रों में हिमस्खलन की घटनाओं में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के सूत्रों के मुताबिक, 'आपदा प्रभावित गांव 'हाफसा' की ओर जाने वाली अधिकतर सड़कें बर्फ की वजह से अरुद्ध हो गई है। स्थानीय अधिकारी बचाव कार्यो के लिए बचाव दलों को भेजने का प्रयास कर रहे हैं।'
भारी बर्फबारी और हिमस्खलन से यहां 200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
वहीं दूसरी ओर, अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन और मानवीय मामलों के मंत्री के प्रवक्ता उमर मोहम्मदी ने बताया कि देश के 34 में से 22 प्रांतों में बर्फबारी हुई है। इसके चलते हुए हिमस्खलनों से ढेर सारे घर तबाह हो गए और सड़कें बंद हो गई हैं। मोहम्मदी के अनुसार इस आपदा में 300 से ज्यादा मवेशी भी मारे गए हैं।
भारत के लिए चेतावनी
इससे पहले रविवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई थी। यहां के बर्फ और हिमस्खलन अध्ययन केंद्र (एसएएसई) के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बांदीपुरा, अनंतनाग, बारामूला, गांदरबल, कुलगाम, बडगाम, पुंछ, किश्तवाड़ और कारगिल जिलों में मध्यम स्तर की चेतावनी जारी की गई थी।
वहीं, रविवार शाह को ही हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, चांबा, लाहौल-स्पीति, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिलों के लिए भी 24 घंटों की चेतावनी जारी की गई थी।
इससे पहले रविवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल के दूरदराज के इलाके में हिमस्खलन की घटना में 14 लोगों की मौत हो गई थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य