logo-image

गौरव भाटिया ने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया

गौरव भाटिया में उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी प्रवक्ता जैसे सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफा को पूर्व प्रमुख मुलायम सिंह यादव और वर्तमान प्रमुख और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेज दिया है।

Updated on: 05 Feb 2017, 07:17 PM

नई दिल्ली:

गौरव भाटिया में उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी प्रवक्ता जैसे सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफा को पूर्व प्रमुख मुलायम सिंह यादव और वर्तमान प्रमुख और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेज दिया है। अब गौरव किस पार्टी को ज्वाइन करेंगे इसका खुलासा नहीं जा सकता।

फिलहाल इस्तीफे के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता की लिस्ट में नाम नहीं शामिल करने की वजह से नाराज चल रहे थे। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी ट्विटर पर दी।

और पढ़ें:यूपी चुनाव 2017: राजनाथ सिंह ने कहा, कांग्रेस से गठबंधन कर अत्महत्या की है सपा ने

सपा में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव में पार्टी में वर्चस्व अभी भी जारी है। राज्य में विधानसभा चुनाव है। अपने फेसबुक पोस्ट पर गौरव भाटिया ने अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव को विश्वास रखने के लिए शुक्रिया कहा।

उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ दशक से पार्टी से जुड़े रहने के बाद अब मुश्किल हो रहा था कि इसे आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों के साथ समझौता किया है. वह इन सिद्धांतों पर ही यकीन करते हैं।

और पढ़ें:यूपी विधानसभा चुनाव 2017: अखिलेश ने मोदी पर साधा निशाना, 15 हजार ही लोगों के खाते में डलवा दें पीएम