logo-image

पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा, नेता विपक्ष अस्पताल में भर्ती

हंगामे के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नन को जब मार्शल सदन से बाहर निकालने लगे तो वो बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा गया

Updated on: 08 Feb 2017, 05:53 PM

कोलकाता:

पश्चिम बंगाल विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नन को जब मार्शल सदन से बाहर निकालने लगे तो वो बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा गया। सदन में सुरक्षा कर्मियों और कांग्रेस के विधायकों के बीच हाथा पाई भी हुई।

मन्नन को विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने सदन से निलंबित कर दिया क्योंकि वो सदन में लगातार राज्य सरकार के खिलाफ प्रदरर्शन कर रहे थे।

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्षी दल संपत्ति के नुकसान विधेयक में संशोधन की मांग कर रहे थे। इसी दौरान सदन के सदस्यों ने माइक उछाले और बिल की कॉपियां तक फाड़ दी। तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया।

वेस्ट बेंगॉल मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर (2017) में संशोधन को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्ष का कहना है कि ये एक 'काला कानून' है। विपक्ष के विधायक स्पीकर की बात को अनसुनी कर रहे थे।

कांग्रेस के विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया औऱ कांग्रेस की एक महिला विधायक प्रतिमा रजक ने कहा कि उसके साथ सुरक्षाकर्मी ने छेड़छाड़ की है। सदन में विधायकों ने ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस घटना के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "इस बिल का वो विरोध क्यों कर रहे हैं? विपक्ष शांतिपूर्ण आंदोलन में विश्वास नहीं करता है। वो इस बात में विस्वास करते हैं कि सार्वजनिक और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाए। हम उन्हें ये नहीं करने देंगे।"

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: ओवैसी ने अखिलेश यादव से पूछे 12 सवाल

ये भी पढ़ें: तीन तलाक पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'मैं मोदी, अखिलेश और कांग्रेस को तीन तलाक बोल चुका हूं