logo-image

दिल्ली में मानसिक रूप से बीमार लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने किया मामला दर्ज़

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक 15 साल की मानसिक रूप से बीमार लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना हुई है। बलातक्रा करने वाले दो लोगों में एक किन्नर भी शामिल है।

Updated on: 05 Feb 2017, 12:27 AM

नई दिल्ली:

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक 15 साल की मानसिक रूप से बीमार लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना हुई है। बलातक्रा करने वाले दो लोगों में एक किन्नर भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लड़की को सोते समय उसे उसके घर से उठाकर ले गए थे। दोनों ने बारी-बारी से उसका बलात्कार किया।

लड़की को घर पर न पाकर उसकी मां ने उसे खोजना शुरू किया और बाद में उसे किन्नर के घर में पाया, जहां से उसे वो अपने घर लेकर गई। जब उसकी मां वहां पहुंची वहां पर किन्नर का साथ ताराचंद भी मौजूद था।

सड़की अपनी मां को घटना की पूरी जानकारी दी और उसके बाद लड़की की मां ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर लिया है।
स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पुलिस को सौंपने के पहले मारा-पीटा। लड़की की मेडिकल जांच के बाद उसे काउंसेलिंग के लिये भेजा गया है।
इस मामले में 376D और पॉस्को के तहत अशोक विहार थाने में मामला दर्ज़ किया है।