महिला क्रिकेट: भारत ने द. अफ्रीका को 49 रन से हराया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को 49 रनों से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 206 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे द. अफ्रीका की टीम हासिल नहीं कर पाई और 156 पर सिमट गई।
नई दिल्ली:
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को 49 रनों से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 206 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे द. अफ्रीका की टीम हासिल नहीं कर पाई और 156 पर सिमट गई।
भारतीय टीम ने मोना मेशराम (55) और कप्तान मिताली राज (64) की अर्धशतकीय पारी की मदद से आठ विकेट पर 205 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए मारिजाने काप और अयाबोंगा खाका ने दो-दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा, शबनम इस्माइल और डाने वान को एक-एक सफलता हासिल हुई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के लिए तृषा चेट्टी ने सबसे अधिक 52 रन बनाए। इनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज अधिक समय तक मैदान पर नहीं टिक पाई।
और पढ़ें:U-19 क्रिकेट : भारत ने 431 रनों पर घोषित की पारी
भारत के लिए शिखा पांडे ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए। एकता बिष्ट ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव और राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक-एक सफलता हासिल की।
भारतीय टीम की कप्तान मिताली को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ अपने खाते में दो अंक जोड़ लिए हैं। विश्व कप क्वालीफायर में खेले गए एक अन्य मैच में बांग्लादेश ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया, वहीं श्रीलंका ने पाकिस्तान को तीन विकेट से हराया। विश्व कप क्वालिफायर का फाइनल मैच 21 फरवरी को खेला जाएगा।
और पढ़ें:आईपीएल-2017 के लिए कार्यक्रम घोषित, पहला मैच 5 अप्रैल को
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी