VIDEO: भारतीय सेना को मिले 347 युवा जाबांज, IMA में हुई पासिंग आउट परेड
उत्तराखंड के देहरादून में आज यानी शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ. आज POP में विदेशी कैडेट्स को मिलाकर कुल 427 कैडेट्स अफसर बने हैं.
नई दिल्ली:
उत्तराखंड के देहरादून में आज यानी शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ. थल सेना के लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्बु ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और परेड की सलामी ली. आज POP में विदेशी कैडेट्स को मिलाकर कुल 427 कैडेट्स अफसर बने हैं.पीओपी में 347 कैडेट्स भारतीय और 80 विदेशी कैडेट्स शामिल हैं. इसमें उत्तराखंड के 26 कैडेट्स अफसर शामिल हैं. ये सभी अंतिम पग पार कर सेना में अफसर बन जाएंगे.
'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा' की धुन पर IMA की ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के सामने मैदान में ड्रिल स्क्वायर पर सभी 427 जेंटलमैन कैडेट्स कदमताल कर रहे थे. इसके बाद इनपर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई. आप भी देखिए पासिंग आउट परेड का वीडियो-
#WATCH: Helicopters shower rose petals as cadets celebrate at Indian Military Academy's (IMA) passing out parade in Dehradun. pic.twitter.com/YVQvvLl7VD
— ANI (@ANI) December 8, 2018
इसे भी पढ़ें : सर्जिकल स्ट्राइक के प्रचार से नाराज हुए जनरल डीएस हुड्डा, कही ये बात
देश के इन राज्यों से बनेंगे नए सैन्य अधिकारी
- उत्तरप्रदेश - 53
- हरियाणा - 51
- बिहार - 36
- उत्तराखंड - 26
- दिल्ली - 25
- महाराष्ट्र - 20
- हिमाचल प्रदेश - 15
- पंजाब - 14
- जम्मू कश्मीर - 12
- राजस्थान - 12
- मध्यप्रदेश - 10
- झारखंड - 06
- कर्नाटक - 08
- केरल - 08
- वेस्ट बंगाल - 08
- असम - 05
- उड़ीसा - 05
- तमिलनाडु - 05
- तेलंगाना - 05
- आंध्रप्रदेश - 04
- गुजरात - 04
- चंडीगढ़ - 04
- मणिपुर - 03
- छत्तीसगढ़ - 02
- मेघालय - 01
- पुडुचेरी - 01
सात मित्र देशों के बनने वाले सैन्य अधिकारी
- अफगानिस्तान-49
- भूटान-15
- मालदीप-5
- तजाकिस्तान-5
- नेपाल-2
- श्रीलंका-2
- वियतनाम-2
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
-
Riddhima Kapoor: पापा ऋषि कपूर की आखिरी कॉल नहीं उठा पाईं रिद्धिमा कपूर, आज तक है अफसोस
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी