logo-image

यूपी में अब सीएम ऑफिस के बाद सड़क किनारे लगने वाले साइन बोर्ड पर भी चढ़ेगा भगवा रंग

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस को भगवा रंग में रंगने के बाद जल्द ही सड़कों पर लगने वाले नोटिस बोर्ड भी आपको इसी रंग में नजर आएंगे।

Updated on: 11 Nov 2017, 05:46 PM

highlights

  • यूपी में अब दफ्तर के बाद नोटिस बोर्ड का भी होगा भगवाकरण
  • यूपी की सड़कों पर लगे बोर्ड अब भगवा रंग में रंगे जाएंगे

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस को भगवा रंग में रंगने के बाद जल्द ही सड़कों पर लगने वाले नोटिस बोर्ड भी आपको इसी रंग में नजर आएंगे।

यूपी के लोक निर्माण विभाग ने सड़क किनारे लगे नोटिस बोर्ड को भगवा रंग में रंगने की तैयारी शुरू कर दी है।

खासबात ये है कि यूपी के सीएम आदित्यनाथ को भगवा रंग से बेहद लगाव है। वो खुद तो भगवा रंग का कपड़ा पहनते ही है इसके साथ ही वो जहां बैठते हैं चाहे वो कुर्सी हो या गाड़ी की सीट वो भी उसी रंग का होता है।

हालांकि सड़के पर लगने वाले साइन बोर्ड और नोटिस बोर्ड को कानून के मुताबिक ही भगवा रंग में रंगा जाएगा जो कि रात में भी चमके। दिलचस्प ये है कि अब इस बोर्ड पर सीएम और डिप्टी सीएम की तस्वीर पर लगायी जाएगी। बीते दिनों लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भगवा रंग में रंगा जा चुका है।