logo-image

Video- रिहाई मंच के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, अध्यक्ष का आरोप- राज्य सरकार के आदेश पर पुलिस ने मारा

रिहाई मंच ये धरना प्रदर्शन मध्य प्रदेश में 8 सिमी आतंकियों के मारे जाने के विरोध में कर रहा था।

Updated on: 02 Nov 2016, 06:27 PM

नई दिल्ली:

यूपी के लखनऊ में रिहाई मंच के कार्यकर्ताओं ने जीपीओ पार्क पर धरना दिया। रिहाई मंच ये धरना प्रदर्शन मध्य प्रदेश में 8 सिमी आतंकियों के मारे जाने के विरोध में कर रहा था। कुछ ही देर बाद धरना कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठियां बरसाने लगी।

रिहाई मंच के अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया है।

आपको बता दें कि 30 अक्टूबर को सिमी के 8 आतंकी जेल से भाग गए। जिन्हें मध्य प्रदेश पुलिस ने अगले ही दिन एनकाउंटर में मार गिराया था।