महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक पर लगा बैन, 15 जुलाई से होगा लागू
महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी राज्य में एक बार फिर से प्लास्टिक बैन करने का फैसला ले लिया है।
लखनऊ:
महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी राज्य में एक बार फिर से प्लास्टिक बैन करने का फैसला ले लिया है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस से ट्वीट किया गया 'हमने 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। मैं आह्वान करता हूं कि 15 जुलाई के बाद प्लास्टिक के कप, ग्लास और पॉलिथीन का इस्तेमाल किसी भी स्तर पर न हो। इसमें आप सभी की सहभागिता जरूरी होगी।'
सीएम आदित्यनाथ ने प्रदेश में 15 जुलाई से 50 माइक्रोन से कम पतली पॉलीथिन बैन करने का आदेश दिया है। जिसकी शुरूआत कानपुर से की जाएगी।
हमने 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। मैं आह्वान करता हूं कि 15 जुलाई के बाद प्लास्टिक के कप, ग्लास और पॉलिथीन का इस्तेमाल किसी भी स्तर पर न हो। इसमें आप सभी की सहभागिता जरूरी होगी: #UPCM श्री #YogiAdityanath pic.twitter.com/z6JzEmk38C
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 6, 2018
आदेश के मुताबिक यदि कोई नियम का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसपर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। अब यूपी प्लास्टिक बैन करने वाला देश का 19वां राज्य बन गया है।
हालांकि, इससे पहले भी अदालत के निर्देश पर 21 जनवरी, 2016 को पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाया गया था।
सरकार ने इसके उल्लंघन पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 की धारा 19 के तहत पांच साल की सजा या एक लाख रुपये जुर्माना या फिर दोनों का प्रावधान है। कुछ दिनों तक इसमें सख्ती रही। बाद में ढिलाई बरतने के कारण ये दोबारा चलन में आ गई।
बीते महीने महाराष्ट्र में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगी रोक, तीन बार पकड़े गए तो जाना होगा जेल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य