सीएम योगी की ऋण मोचन योजना पर राजनाथ बोले, किसानों के लिए त्योहार की तरह
उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को बहुप्रतीक्षित ऋण मोचन योजना की शुरुआत की।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को बहुप्रतीक्षित ऋण मोचन योजना की शुरुआत की। इस दौरान राजनाथ ने इस योजना की जमकर तारीफ की। इस दौरान राजनाथ ने कहा कि प्रदेश के किसानों के लिए आज का दिन त्योहार से कम नहीं है।
राजनाथ ने कहा कि 'यूरिया खरीद के लिए लाठियां भी खानी पड़ती थीं। मोदीजी की सरकार आने के बाद न सिर्फ खाद सस्ती हुई, बल्कि लाइन भी खत्म हो गई। फसल बीमा के लिए कम प्रीमियम में अधिक जोखिम कवर की व्यवस्था की गई है।'
उन्होंने कहा, 'हम देश की 585 बड़ी मंडियों को ऑनलाइन जोड़ेंगे। वेबसाइट के माध्यम से हर जगह का रेट पता चल जाएगा। प्रति हेक्टयर उत्पादन बढ़ाने के लिए हालात बदलेंगे।'
और पढ़ें: बिहार में बाढ़ से अब तक 119 मौतें, 93 लाख लोग प्रभावित
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दो दिन पहले हमने आजादी की 70वीं वर्षगांठ मनाई है और भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाई है, जिसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका किसानों ने निभाई। कोई कल्याणकारी सरकार हो, उससे उम्मीद की जाती है कि वो किसानों के लिए काम करेगी और यही काम मुख्यमंत्री योगी ने कर दिखाया है।
इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, स्वाति सिंह, अनुपमा जायसवाल समेत मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी मौजूद थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य