logo-image

उप्र में कोहरे का प्रकोप, 4 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूल बंद

ठंड बढ़ने की वजह से आठवीं तक के सभी स्कूलों को चार जनवरी तक के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

Updated on: 30 Dec 2017, 11:31 AM

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। ठंड बढ़ने की वजह से आठवीं तक के सभी स्कूलों को चार जनवरी तक के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

इस बीच मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कमी आने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में घना कोहरा छाया रहेगा। दोपहर के बाद हल्की धूप निकलने की संभावना है। दिन में हल्की हवाओं के चलने से ठिठुरन का अहसास होगा। शुक्रवार को रात के तापमान में दो डिग्री सेलिसयस तक की कमी दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। 

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री, कानपुर का 5.8 डिग्री, बनारस का 6 डिग्री, इलाहाबाद का 10 डिग्री और झांसी का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इसे भी पढ़ें: उन्नाव में टॉर्च की रोशनी में कर डाला 32 मरीजों की आंख का ऑपरेशन, CMO नपे

इस बीच, ठंड के चलते लखनऊ में सभी स्कूलों को चार जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश सभी बोर्ड के सभी स्कूलों पर लागू होगा। 

जिला प्रशासन ने आठवीं तक के सभी स्कूलों को यह निर्देश जारी किया है। 

इसे भी पढ़ें: लखनऊ: मदरसा संचालक पर यौन शोषण का आरोप, 51 लड़कियों को छुड़ाया गया