उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक परिवार के 11 लोगों की हत्या
अमेठी जिले के महोना गांव में दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। महोना गांव में एक ही परिवार के 11 लोग घर में मृत पाए गए हैं।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के महोना गांव में दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। महोना गांव में एक ही परिवार के 11 लोग घर में मृत पाए गए हैं। परिवार के मुखिया जमालुद्दीन फांसी के फंदे से लटका मिला है वहीं परिवार के बाकी अन्य सभी लोगों की हत्या गला रेतकर कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार मरने वालों में से 6 बच्चे हैं। डीआईजी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच चुकी हैं। ग्रामीण इस बात की भी आशंका जता रहे हैं परिवार के मुखिया ने सभी को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उनका गला काट डाला और उसके बाद खुद फांसी लगा कर जान दे दी।
Uttar Pradesh: 11 members of a family found dead at their residence in Amethi. More details awaited.
— ANI UP (@ANINewsUP) January 4, 2017
मरने वालों में 2 बच्चे जमालुद्दीन के भाई के हैं और बाकी जमालुद्दीन के। परिवार की महिला को गंभीर हालत में जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर महिला होश में आ जाती है तभी इस मामले का खुलासा हो पाएगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें