यूपी: कैराना में एनकाउंटर, 60,000 रुपये की इनामी राशि वाले दो अपराधी मारे गए
उत्तर प्रदेश के कैराना में शनिवार सुबह पुलिस के साथ एनकाउंटर में दो अपराधी मार दिए गए। कैराना पुलिस स्टेशन क्षेत्र के भूरा गांव में हुए इस कार्रवाई में सात पुलिसकर्मी घायल भी हो गए।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के कैराना में शनिवार सुबह एक एनकाउंटर में पुलिस ने दो अपराधियों को मार गिराया। कैराना पुलिस स्टेशन क्षेत्र के भूरा गांव में हुए इस कार्रवाई में सात पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। घायल पुलिसवालों में झिंझाना थाना के एसओ भगवत सिंह भी शामिल थे।
पुलिस ने मारे गए दोनों अपराधियों पर पहले से ही 60,000 रुपये इनाम की घोषणा कर रखी थी। मारे गए दोनों बदमाश भूरा गांव के हैं। एक का नाम नौशाद उर्फ डैनी जबकि दूसरे का नाम सरवर बताया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार की सुबह नौशाद को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने गोलियां चला दी, जिसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश मारे गए। हालांकि, इस मुठभेड़ में और बदमाश भागने में सफल हो गए।
दोनों बदमाशों को पोस्टमार्टेम के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद पुलिस की छानबीन जारी है।
और पढ़ें: कोहली ने लगाया 17वां शतक, भारत को 500 रनों से ज्यादा की बढ़त
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें