logo-image

यूपीः मथुरा में निकाय चुनाव के दौरान हिंसा, दो लोग घायल

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे दिन प्रचार के दौरान मथुरा में दो राजनीतिक दल के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों दलों के बीच गोलीबारी हुई।

Updated on: 12 Nov 2017, 05:55 AM

मथुरा:

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे दिन प्रचार के दौरान मथुरा में दो राजनीतिक दल के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों दलों के बीच गोलीबारी हुई। गोलीबारी में दो लोग घयाल हो गए।

घटना को लेकर पुलिस उप अधीक्षक विनय सिंह चौहान ने बताया कि कि गांव की स्थिति अब शांतिपूर्ण है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है।

विनय चौहान ने बताया, 'गांव में बीएसपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष हो गया जिसमें दो लोगों के ऊपर गोली लगने के निशान हैं।' घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

पुलिस ने इस बात की भी जानकारी दी है कि इस घटना से कथित तौर पर जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना उस समय हुई जब दोनों दलों के कार्यकर्ता एक ही जगह पर चुनाव प्रचार के लिए पहुंच गए।

घटना को लेकर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इलाके में शांति का माहौल है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें