logo-image

यूपीः सीएम योगी ने लखनऊ में फहराया तिरंगा, कहा- खत्म होगा गुंडों का राज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि राज्य में कानून का राज स्थापित होगा।

Updated on: 15 Aug 2017, 11:10 AM

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि राज्य में कानून का राज स्थापित होगा। अगर अगर कोई किसी के साथ गलत व्यवहार करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ में झंडा फहराने के बाद उन्होंने कहा कि हमें ही भारत को भारत को विकसित करना है, समृद्ध करना है, अग्रणी देशों की कतार में रखना है, इसका रास्ता उत्तर प्रदेश से जाता है। 1857 का पहला स्वतंत्रता संग्राम उत्तर प्रदेश की भूमि पर हुआ।

राज्य में बिजली व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में बिजली की आपूर्ति को बढ़ाकर 18 घंटे किया गया। शिक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भी काफी बदलाव किया गया है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए हीन भावना नहीं होनी चाहिए। सरकारी स्कूलों के साथ भेद नहीं होगा।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें