उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, आरोपी फरार
फतेहपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने एक नाबालिग दिव्यांग लड़की को अपने घर में बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया।
highlights
- पीड़िता के घरवालों की गैरमौजूदगी का आरोपी ने फायदा उठाया
- स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है औऱ आरोपी की तलाश कर रही है
- इस साल फतेहपुर से ही कई रेप की घटनाएं सामने आ चुकी है
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने एक नाबालिग दिव्यांग लड़की को अपने घर में बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया।
जब पीड़िता ने शोर मचाया तो, आस-पास के लोग वहां मौजूद हो गए, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। उस वक्त पीड़िता के घर वाले खेतों में गए थे, इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।
स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है औऱ आरोपी की तलाश कर रही है। सीओ कपिल देव मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना के बाद पीड़िता का पूरा परिवार दहशत में है। इस साल फतेहपुर से ही कई रेप की घटनाएं सामने आ चुकी है।
लगभग हर महीनें फतेहपुर से बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। कानून व्यवस्था के मजबूत दावों के बीच उत्तर प्रदेश में अपराध कम नहीं हो रहे हैं।
हाल ही में 15 सितंबर को मथुरा के एक मंदिर में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। महिला ने मंदिर के चौकीदार और रसोइया के ऊपर रेप का आरोप लगाया था।
और पढ़ें: रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा सिर्फ मीडिया का उछाला हुआ: यूपी मंत्री
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय