यूपी में टॉयलेट, टोल, थाने के बाद अब पुलिस क्वार्टर भी हुए भगवा
यूपी में पहले टॉयलेट टोल थाने के बाद अब पुलिस क्वार्टर भी भगवा रंग में रंग दिए गए हैं
उत्तर प्रदेश:
यूपी में पहले टॉयलेट, टोल, थाने के बाद अब पुलिस क्वार्टर भी भगवा रंग में रंग दिए गए हैं। इससे पहले यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक संपत्तियों को भगवा रंग में रंगा जा चुका है। यहां तक की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय पर भी भगवा रंगा चढ़ा दिया गया था।
Police line quarters in Muzaffarnagar have been painted Saffron in colour. (17.07.18) pic.twitter.com/3xZnwUOPdO
— ANI UP (@ANINewsUP) 18 July 2018
वहीं जनवरी में यूपी के हज हाउस पर भगवा रंग चढ़ा दिया गया था। सफेद और हरे रंग से रंगी इन दीवारों को भगवा रंग में रंग दिया गया था।
इसके बाद अप्रैल में भी इसी तरह का वाक्या सामने आया था, जब यूपी के बदायूं में बाबा साहेब अंबेडकर की ये भगवा मूर्ति देखकर लोग नाराज़ हो गए। हंगामा बढ़ता इसके पहले पता चला कि बीएसपी के लोग अपनी पसंद से मूर्ति लाए हैं। बाद में इस मूर्ति का रंग बदलकर नीला कर दिया गया।
गौरतलब है कि, सबसे पहले गाडियों में सीटों पर भगवा रंग के तौलिए, स्टेज पर भगवा रंग, भगवा रंग के कालीन, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कमरों में भगवा रंग के पर्दे और यहां तक की सरकारी बस भी भगवा रंग में रंगी गई।
और पढ़ें- यूपी: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में 2 इमारतें गिरी, तीन की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य